सोने के अंडे देने वाली मुर्गी Ne liya badla कहानी इन हिंदी की शूरुआत
एक समय की बात है एक शहर मे एक आदमी रहता था। वह मुर्गी पालन का काम करता था। उसका एक poultry farm था। वो अपने सभी मुर्गिंयो को बहुत प्यार करता था
लेकिन एक मुर्गी ऐसी थी जिसे वह बहुत ज्यादा प्यार करता था और उसकी बहुत देख भाल करता था।
एक सुबह जब वह poultry से अंडे लाने गया तब उसने देखा की जो मुर्गी सबसे अलग थी जिसे वह बहुत प्यार करता था वह मुर्गी ने सोने के अंडे दिये हैं।
यह देख कर वह चकित रह गया। वह आदमी उस अंडे को ले कर बजार जाता है और उसे बेच देता है। उस सोने के अंडे के बदले उस आदमी को बहुत पैसे मिलते हैं। इस बात से वह बहुत खुश था।
वह हर रोज सुबह उठ कर poultry फार्म जाता और सोने के अंडे को लेकर बाज़ार मे बेच आता।
धीरे धीरे वह अपनी सारी जरुरत की चीजे खरीद लेता है। नया घर, गाड़ी, घर के सामान और गाये भी खरीद लेता है ताकी वह दूध बेचने का भी काम शुरु कर सके।
Related : इन्हे भी पढ़े
वह आदमी की पूरी जिंदगी बदल गई थी। वह अब अमीर बन गया था। लेकिन यहां से उसका लालच बढ़ने लगा। वह शहर का सबसे अमीर व्यक्ति बनने का सपना देखने लगा।
एक रात जब वह सो रहा था तभी उसने सपना देखा की वह शहर का सबसे अमीर व्यक्ति बन चुका है। वह सोचता है कब तक मै रोज एक एक सोने के अंडे को बेचूगा । उसे अच्छा होगा मै एक बार मे ही सारे अंडे निकाल लेता हूं।
सुबह उठते ही वह poultry फार्म जाता है और सोने का अण्डा देने वाली मुर्गी को पकड़ कर उसका पेट फाड देता है और अंडे खोजने लगता है।
लेकिन उसे एक भी अण्डा नही मिलता है। तब उसे ऐहसास होता है की उसने गलत किया। वह रोते रोते कहता है यह मैने क्या किया। मुझसे बहुत बड़ी गलती हक गई। अंत मे उसे समझ आ जाता है की लालच बहुत बुरी बला है।
सीख:- लालच बहुत बुरी बला है। हमे लालच नही करना चाहिये।
1 thought on “सोने के अंडे देने वाली मुर्गी Ne liya badla कहानी इन हिंदी”